इंडिया गठबंधन की बैठक आज, 23 दल होंगे शामिल
नई दिल्ली 8 जून -देश में बदलते राजनीतिक हालात पर मंथन के लिए इंडिया गठबंधन की बैठक आज दिल्ली में स्थित संविधान (कॉन्स्टिट्यूशन) क्लब में होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन की इस बैठक में 23 दलों के शामिल होने का दावा किया है। रमेश ने कहा कि सरकार करोड़ों भारतीयों के मतदान के अधिकार को कमजोर कर रही है, संविधान पर लगातार आघात कर रही है, जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है, करोड़ों लोगों की आजीविका को नुकसान पहुंचा रही है, लगातार बढ़ती महंगाई से परिवारों का बजट बिगाड़ रही है, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को तोड़ रही है, निवेश के माहौल को प्रभावित कर रही है और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है।

