पटना:लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर समर्थकों ने दी बधाई
पटना (बिहार) 11 , जून बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके पटना स्थित आवास पर उत्सव का माहौल शुरू हो गया। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता और समर्थक लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं समर्थकों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल है।
#पटना:लालू प्रसाद यादव

