उप्र: समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन

 

लखनऊ, 20 नवंबर  उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह  का बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे।
    चिकित्सकों के हवाले से बताया कि उनके पिता को हृदय संबंधी समस्याएं थीं।      तीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।  

#उप्र: समाजवादी पार्टी