खराब खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

डेराबस्सी, 1 जुलाई (अली) - अंबाला-चंडीगढ़ मेन रोड पर इंडस हॉस्पिटल के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े खराब ट्रेलर के पीछे जा घुसी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत इंडस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह डैमेज हो गई। ट्रेलर ड्राइवर के मुताबिक, वह गुजरात से डेराबस्सी की तरफ आ रहा था। इंडस हॉस्पिटल के पास ट्रेलर में अचानक टेक्निकल खराबी आ गई, जिससे उसने गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। ड्राइवर ने बताया कि वह रिपेयर के लिए पानी लेने गया था, इसी बीच पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ट्रेलर से टकरा गई।

सूचना मिलने पर डेराबस्सी पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। हादसे की वजह से हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

#Road Accident