गोलीबारी में निज्जर का करीबी सहयोगी घायल

वैंकूवर, जून (मलकीत सिंह)- कनाडा के पंजाबी बहुल शहर सरी में 145 स्ट्रीट और 76 एवेन्यू के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें वह घायल हो गया।

घायल की पहचान हरजिंदर सिंह ढंडोवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन वर्ष पहले सरी-डेल्टा स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के बाहर हुई गोलीबारी में मारे गए गुरुद्वारा प्रधान हरदीप सिंह निज्जर का करीबी सहयोगी है।

पुलिस के अनुसार, ढंडोवाल देर रात गुरुद्वारे से अपनी हम्मर कार में घर लौट रहा था। इसी दौरान दो कारों में सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उसका पीछा किया और उस पर गोलियां चला दीं। हमले के दौरान ढंडोवाल ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने और मदद मांगने के लिए लगातार अपनी गाड़ी का हॉर्न बजाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोली लगने से ढंडोवाल की बांह घायल हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
#गोलीबारी में निज्जर का करीबी सहयोगी घायल