बोरवेल में गिरे निरवैर की मौ.त

अंबाला, 1 जुलाई- हरियाणा के अंबाला जिले में 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम निरवैर सिंह को करीब 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह बाहर निकाला गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार सुबह शुरू हुए बचाव अभियान के बाद निरवैर सिंह को बुधवार तड़के करीब 3:40 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया। इसके तुरंत बाद उसे एंबुलेंस से अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी।

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अंबाला जिले के धन्योदा गांव में हुआ। निरवैर सिंह अपने पिता मनजीत सिंह के साथ खेतों में अपने दादा कर्नैल सिंह के लिए खाना लेकर गया था। खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह खुले बोरवेल में गिर गया।

 
#बोरवेल में गिरे निरवैर की मौ.त