व्यावसायिक गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
नई दिल्ली, 1 जुलाई - तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत अब 2,930 रुपये हो गई है।
इस कटौती का सीधा लाभ होटल, रेस्तरां, ढाबों, खान-पान से जुड़े प्रतिष्ठानों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को मिलेगा, जहां व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का व्यापक उपयोग होता है।
हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसके अलावा, 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 13 रुपये की कमी की गई है। दिल्ली में 5 किलोग्राम एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर की नई कीमत अब 808.50 रुपये होगी।
#व्यावसायिक गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

