कल महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे - मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 30 जून - पंजाब सरकार कल महिलाओं के अकाउंट में पैसे डालेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस स्कीम की शुरुआत धुरी से की जाएगी। पैसे दोपहर 12 बजे के बाद आएंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अब तक 40 लाख महिलाओं ने रजिस्टर कराया है।
#CM Bhagwant Mann

