अबोहर में पुलिस को मिली बडी सफलता, गैंगस्टर गिरोह के 12 लोग हथियारों व हेरोईन सहित काबू
अबोहर, 30 जून (संदीप सोखल) अबोहर पुलिस को कल देर शाम उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम ने एक सैलून में छापेमारी करते हुए वहां से 12 लोगों को अवैध हथियारों, जिंदा कारतूस व 100 ग्राम हेरोईन सहित काबू किया। पुलिस ने करीब 20 लोगो को नामजद करते हुए इन सभी के खिलाफ बीएनएस, आर्म एकट व एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि यह लोग खतरनाक गैंग विशाल पचार के कहने पर ही असला और हेरोईन सपलाई करते थे।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी हरीश कुमार व थाना प्रभारी मङ्क्षनदर सिंह ने बताया कि कल उनहें सूचना मिली कि कुछ लोगों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है जो कि विशाल पचार के कहने पर अवैध असला और हेरोईन सपलाई का काम करता है और अब भी ये लोग फाजिल्का रोड चुंगी पर बने यूनिक सैलून मे बैठे योजना बना रहे हैं। जिस पर उनके थाने के सहायक थानेदार अमनदीप सिंह ने पुलिस टीम सहित वहां पर दबिश दी तो 12 लोगो को 4 पिस्तौल, 6 मैगजीन, 47 जिंदा राउंड और 100 ग्राम हेरोइन सहित काबू करते हुए कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

