एसआईटी के सामने पेश होने पहुंचे विजय सांपला

चंडीगढ़, 7 जुलाई (संदीप महाना)- भाजपा के वरिष्ठ नेता और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला सोमवार को एसआईटी (विशेष जांच दल) के समक्ष पेश होने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट पहुंचे।

मीडिया से बातचीत के दौरान विजय सांपला ने कहा कि बेअदबी मामले को लेकर सरकार लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बताया कि एसआईटी की ओर से उन्हें दूसरी बार नोटिस भेजा गया है। उन्होंने एसआईटी से कहा है कि पहले संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं, तभी वह उचित जवाब दे सकेंगे।

सांपला ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के दौरान कई ज्ञापन सौंपे गए थे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एसआईटी किस ज्ञापन के संबंध में स्पष्टीकरण मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर भाजपा को इस मामले में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

 
#एसआईटी के सामने पेश होने पहुंचे विजय सांपला