प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय वार्ता

जकार्ता, 7 जुलाई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, रक्षा, समुद्री सहयोग, महत्वपूर्ण खनिज, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर चर्चा की।

इससे पहले जकार्ता पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। दोनों नेता योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर प्रंबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे।

इंडोनेशिया की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर भी जाएंगे।

 
#प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय वार्ता