पंचकूला में स्कूल बस हादसे का शिकार, 6 वाहनों को मारी टक्कर
पंचकूला, 7 जुलाई (उमा कपिल)- हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-26 में बच्चों से भरी एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बस ने सड़क पर चल रही 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में करीब 20 बच्चे सवार थे।
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
#पंचकूला में स्कूल बस हादसे का शिकार
# 6 वाहनों को मारी टक्कर

