केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेधा बोगीज फैक्ट्री और मेधा सर्वो ड्राइव्स का किया दौरा 

हैदराबाद(तेलंगाना), 11 जुलाई - केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेधा बोगीज फैक्ट्री और मेधा सर्वो ड्राइव्स का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "हैदराबाद बुलेट ट्रेन हब के तौर पर उभर रहा है, जहाँ तीन प्रोजेक्ट्स से बड़े शहरों तक यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। केंद्र सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए बड़ा बजट दिया है, जिससे रेलवे स्टेशनों का निर्माण और पुनर्निर्माण हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहे हैं। भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 13 लाख करोड़ रुपए की इंडस्ट्री बन गई है।"

 
#केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेधा बोगीज फैक्ट्री और मेधा सर्वो ड्राइव्स का किया दौरा