मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट फाइल
चंडीगढ़, 11 जुलाई - संजीव अरोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट फाइल की गई है। संजीव अरोड़ा और उनकी कंपनी को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, ED ने 100 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 हजार से ज्यादा पेज की चार्जशीट फाइल की गई है। चार्जशीट गुरुग्राम कोर्ट में फाइल की गई है।
#Sanjeev Arora

