भूपेश बघेल के दौरे पर बोले बाजवा: एक हफ्ते में पंजाब कांग्रेस पर बड़े फैसले संभव
चंडीगढ़, 11 जुलाई - पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भूपेश बघेल के दौरे पर कहा, "जब बघेल साहब पहले दिन आए थे, तो मैंने उनसे वादा किया था कि एक सीनियर कांग्रेसी नेता के तौर पर मैं एक पुल की तरह काम करने की कोशिश करूंगा और हम उन बैठकों में सफल रहे हैं। हमने सभी लोगों को एक जगह इकट्ठा किया, जिनमें अलग-अलग राय रखने वाले लोग भी शामिल थे और बघेल साहब ने सभी के साथ विस्तार से बैठकें कीं... बघेल साहब ने कहा कि 70 प्रतिशत समस्याएं स्थानीय स्तर की हैं और हर व्यक्ति को 100 प्रतिशत न्याय जरूर मिलेगा। नेताओं को ज़मीनी स्तर पर जाना चाहिए और ज़मीन से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही सब कुछ किया जाएगा क्योंकि मकसद यह चुनाव जीतना है। लक्ष्य जीतना है और सिर्फ़ एक लोकप्रिय चेहरा ही पार्टी को जीत दिला सकता है। उन्होंने (भूपेश बघेल) कहा कि उनके सामने जो भी मांगें रखी गई हैं, वे उन्हें ज्यों का त्यों शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। मेरा मानना है कि एक हफ़्ते के भीतर, पंजाब और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जो भी उम्मीदें हैं, उन भावनाओं के अनुसार फ़ैसले लिए जाएंगे।"

