यह संघर्ष देश के युवाओं का है - अभिजीत दीपके

नई दिल्ली, 24 जुलाई- कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। विरोध वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विरोध देश के युवाओं का है और यह सिर्फ सोनम वांगचुक या दीपके तक सीमित नहीं है। यह विरोध देश के युवाओं का है, विपक्षी पार्टियों का नहीं। अगर सरकार विरोध का हल चाहती है तो वह सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि सरकार ने सोनम वांगचुक को हाउस अरेस्ट कर रखा था। जेपी नड्डा उनसे मिल सकते थे, लेकिन कोई भी विपक्षी MP उनसे नहीं मिल सकता था। हम भी उनसे नहीं मिल सके। मुझे बहुत खुशी है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

#Abhijeet Dipke
# CJP