रवनीत सिंह बिट्टू ने भगवंत मान को पत्र लिखकर पंजाब के महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट्स में व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया
नई दिल्ली, 23 जुलाई - केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि पंजाब की तरक्की और बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को एक पत्र लिखकर राज्य में चल रहे महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार की ओर से हो रही देरी को खत्म करने के लिए उनसे व्यक्तिगत दखल देने की अपील की है।
#Ravneet Singh Bittu
# CM Bhagwant Mann

