केजरीवाल का केंद्र पर निशाना, बोले- मोदी जी युवाओं को हल्के में ले रहे हैं

नई दिल्ली, 23 जुलाई - आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार और उससे जुड़े टीवी चैनलों ने भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बड़ा माहौल बनाया था।

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का ऐलान किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ है कि "मोदी जी युवाओं को हल्के में ले रहे हैं।"

 
#केजरीवाल का केंद्र पर निशाना
# बोले- मोदी जी युवाओं को हल्के में ले रहे हैं