दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज फिर बंद, DMRC ने जारी की एडवाइज़री
नई दिल्ली, 23 जुलाई - दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। DMRC ने यात्रियों को सूचित किया है कि आज सुबह 7:30 बजे से कई मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी।
DMRC के अनुसार, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ यात्रा, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज (ट्रेन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि, इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश (Entry) और निकास (Exit) की अनुमति नहीं होगी।
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस अपडेट का ध्यान रखें और सहयोग करें।

