शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की वीरता और देशभक्ति हमेशा प्रेरित करती रहेगी - पंजाब के मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 23 जुलाई - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
#शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की वीरता और देशभक्ति हमेशा प्रेरित करती रहेगी - पंजाब के मुख्यमंत्री

