मुख्यमंत्री मान आज वन विभाग के 516 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 13 जुलाई - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज मोहाली के विकास भवन में आयोजित समारोह के दौरान वन विभाग के 516 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के 'मिशन रोजगार' अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस पहल के जरिए युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 
#मुख्यमंत्री मान आज वन विभाग के 516 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र