रवनीत सिंह बिट्टू ने फिल्म सतलुज के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से मांगे रिकॉर्ड
चंडीगढ़, 12 जुलाई (संदीप कुमार महना) - केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फिल्म सतलुज को लेकर सवाल उठाए हैं। बिट्टू ने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से रिकॉर्ड मांगे हैं। सतलुज फिल्म विवाद के बीच रवनीत सिंह बिट्टू ने सवाल उठाए हैं। बिट्टू ने कहा कि अगर सबूत मिले तो मैं सबके सामने माफी मांगूंगा। विवादित आंकड़ों को इतिहास के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। बिट्टू ने कहा कि 25,000 लापता बॉडी का रिकॉर्ड पेश किया जाए, नहीं तो हम अगला कदम उठाएंगे।
फिल्म में दिखाए गए 25,000 लापता या गैर-कानूनी तरीके से अंतिम संस्कार किए गए लोगों के आंकड़े को चुनौती देते हुए बिट्टू ने मांग की है कि प्रोड्यूसर सर्टिफाइड डॉक्यूमेंट्स पब्लिक करें। उन्होंने कहा कि अगर सबूत मिले तो वह सबके सामने माफी मांगेंगे, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

