'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में CM मोहन यादव ने लगाया पौधा

इंदौर, 12 जुलाई - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए, एक पेड़ मां के नाम अभियान का प्रारंभ किया गया है। सभी के साथ मिलकर ये अभियान आज जनांदोलन का रूप ले चुका है। प्रकृति के साथ हमारा गहरा संबंध है। पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि हमारी कार्बनडाइऑक्साइड भी लेते हैं। प्रदूषण जैसी समस्याओं का निवारण केवल वृक्षारोपण से ही दिखता है। 

 
#एक पेड़ मां के नाम
# CM मोहन यादव
# पौधा