IND vs ENG: इंग्लैंड-जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में बदलाव

नई दिल्ली, 12 जुलाई - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने हर्षित की जगह जगह प्रिंस यादव को वनडे और वरुण के स्थान पर रवि बिश्नोई को टी20 टीम में शामिल किया है। 
हर्षित और वरुण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने कहा, हर्षित तीसरे मैच के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट का शिकार हुए थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे। वहीं, वरुण को तीसरे टी20 के दौरान चोट लगी थी। उनका एमआरआई किया गया जिसमें ग्रेड 2 की हैम्स्ट्रिंग चोट का पता चला है। मेडिकल सलाह के आधार पर वरुण जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह भी बीसीसीआई सीओई में रिपोर्ट करेंगे। 

 
#IND vs ENG