ईडी की होशियारपुर में कारोबारी के घर छापेमारी
होशियारपुर 22, जुलाई (नरिंदर सिंह बडला)- होशियारपुर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के मोहल्ला सुखियाबाज में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कारोबारी गोपाल, पुत्र बब्बल राय के आवास पर की गई है। फिलहाल ईडी की इस छापेमारी के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है।
ईडी की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।
#ईडी की होशियारपुर में कारोबारी के घर छापेमारी

