पंजाब भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और प्रेम की धरती है - मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 20 जुलाई - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और प्रेम की धरती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि तलवाड़ा की पवित्र धरती पर आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम में लोगों के प्रेम और आशीर्वाद ने उन्हें भावुक और आनंदित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही उन्हें जनसेवा की शक्ति देता है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि तलवाड़ा के BBMB अस्पताल को आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सशक्त बनाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के विकास और हर वर्ग के कल्याण के लिए उनकी सरकार इसी तरह काम करती रहेगी।
हर-हर महादेव!
#पंजाब भाईचारे
# धार्मिक सद्भाव और प्रेम की धरती है - मुख्यमंत्री भगवंत मान





