कांग्रेस हाईकमान ने कल बुलाई पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक

चंडीगढ़, 20 जुलाई - कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब को लेकर कल एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। पार्टी में लंबे समय से चल रहे मतभेदों को समाप्त करने की चर्चाओं के बीच यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है।

बैठक नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी नए पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।

बैठक में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। यह बैठक कल शाम आयोजित की जाएगी।

 
#कांग्रेस हाईकमान ने कल बुलाई पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक