पंजाब के 43 टोल प्लाजा पर आज किसानों का बड़ा प्रदर्शन, कई घंटों तक टोल रहेगा फ्री
चंडीगढ़, 15 जुलाई - किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) आज पूरे पंजाब के 43 टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेगा। इस दौरान सभी निर्धारित टोल प्लाजा पर वाहनों से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।
किसान संगठनों के अनुसार यह प्रदर्शन पंजाब की लैंड पूलिंग नीति, प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (FTA), लैंड मॉर्गेज बैंक से जुड़े मुद्दों और किसानों की अन्य लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।
जिन टोल प्लाजा पर प्रदर्शन होगा, उनमें ढेरी जट्टां, अजीजपुर, कालाझार, पैंड, लाडपावला, बडबर, जिद्दा, शेखपुरा, लाडोवाल, चाहर, मल्लियां, बहराम, भागूमाजरा, कुराली, छिड़न, ढिलवां, निज्जरपुरा, घुलाल, बच्छवां, चक्क बामनिया, दप्पर, चौकीमान, कुराली सुषमा, कोट करोड़ कलां, बल्लूआणा, लहरा बेगा, मौदा, दारापुर, खुइयां सरवर, वरियाम नंगल, काला टिब्बा, चोलांग, उसमा, मनन, फिरोजशाह, चोटियां, अब्दुल खुराना, हरसा मानसार, करहेवाला, लियाओ, कंगथला (खनौरी एक्सप्रेसवे), जस्सी बाग वाला और बजहेड़ी शामिल हैं।

