'10 सालों में 152 पेपर लीक हुए, मगर सजा किसी को नहीं मिली', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
नई दिल्ली, (22 जुलाई)- NEET पेपर लीक मामले और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की तरफ से छात्रों पर हमला और उन्हें बुरी तरह पीटने पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा, "ऐसा क्यों हो रहा है? हमारे छात्रों ने आखिर ऐसा क्या किया था कि हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीटा। वे शांति से प्रदर्शन कर रहे थे। वे क्राइम में नहीं थे। कई बच्चों ने आत्महत्या की है। यह एक जायज समस्या है। पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं।"
उन्होंने कहा, "पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं और एक भी दोषी नहीं पाया गया। यही कारण है कि हमारे युवा विरोध कर रहे हैं।" राहुल गांधी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान, जो शिक्षा मंत्री के तौर पर फेल हो चुके हैं और भ्रष्ट माने जाते हैं, उन्हें उनकी ड्यूटी से हटा दिया जाना चाहिए।"

