कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, 21 जुलाई - लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि हम कल युवा छात्रों के साथ हुई क्रूरता के लिए प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके घर की ओर मार्च कर रहे हैं। सरकार कोई जवाबदेही नहीं लेना चाहती और न ही संसद में इस पर बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया।
#Rahul Gandhi
# Priyanka Gandhi
# PM Narendra Modi

