कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन: PM आवास के पास जुटे राहुल गांधी-प्रियंका सहित कई नेता
नई दिल्ली, 21 जुलाई - लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का ये विरोध-प्रदर्शन जंतर-मंतर से छात्रों के संसद कूच पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बताया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लेने की खबर भी सामने आ रही है। कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में हुए लाठीचार्ज के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की थी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचकर उन छात्रों से मुलाकात की, जो नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए थे। दोनों नेताओं ने छात्रों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

