नीट परीक्षा पर सचिन पायलट का सरकार पर हमल
नई दिल्ली, 21 जुलाई - सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि नौबत यहां तक क्यों पहुंची? हमारे देश के बच्चे लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। पहले कोई नाराज नहीं था, और सरकार को उनकी चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए था। नीट का पेपर दोबारा कराया गया, जिसमें 2 लाख कम बच्चे शामिल हुए। कल सरकार ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं?, हम पूरी पारदर्शिता चाहते हैं। हम पूरे देश को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम संसद में उनके मुद्दों को ज़ोर-शोर से उठाएंगे।
#नीट परीक्षा

