आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे पंजाब कांग्रेस के नेता

नई दिल्ली, 15 जुलाई - पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। यह बैठक सुबह करीब 11:30 बजे होने की संभावना है।

बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मुद्दों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। साथ ही, प्रदेश कांग्रेस में चल रही नाराजगी और गुटबाजी से जुड़े मुद्दे भी उठाए जाने की संभावना है।

 
#आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे पंजाब कांग्रेस के नेता