कल से पुरी में शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

भुवनेश्वर, 15 जुलाई - भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा गुरुवार, 16 जुलाई से ओडिशा के पुरी में शुरू होगी। यह भव्य धार्मिक उत्सव 24 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

रथ यात्रा को लेकर पुरी के होटल और लॉज पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष फरवरी से ही बुकिंग शुरू हो गई थी। मंदिर और रथ यात्रा मार्ग के आसपास स्थित होटल और लॉज की सबसे अधिक मांग रही।

रथ यात्रा के चलते होटल और लॉज के किराए में पिछले साल की तुलना में 10 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में 1,500 से 2,000 रुपये में मिलने वाले कमरे, रथ यात्रा के दौरान तीन दिनों के लिए 50,000 रुपये तक में बुक हो रहे हैं। पूरे पुरी शहर में करीब 1,200 होटल हैं।

 
#कल से पुरी में शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा