नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का एक जवान शहीद, चार घायल
कोहिमा, 13 जुलाई - नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके में असम राइफल्स का एक जवान बलिदान हो गया जबकि चार अन्य घायल हैं। मामले में रक्षा विभाग के PRO कर्नल अमित शुक्ला ने बताया कि यह धमाका ऑपरेशन के दौरान असम राइफल्स के वाहनों को निशाना बनाकर किया गया था। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि घायल जवानों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान जाहिर नहीं की है और न ही यह पुष्टि की है कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार था।
#नगालैंड

