जयंत चौधरी NIESBUD की पहली एलुमनाई मीट में हुए शामिल
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 14 जुलाई - केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी NIESBUD की पहली एलुमनाई मीट में शामिल हुए।
उन्होंने कहा, "NIESBUD की पहली एलुमनाई मीट में हम लोग यहां पर आए। बहुत खुशी होती है कि NIESBUD के जितने विकास के कार्यक्रम हैं हमने शॉर्ट टर्म कार्यक्रम किए, वित्तीय समावेशन पर हमने जो बल दिया है उसका एक बहुत प्रभावी और सार्थक असर किया और वो एलुमनाई जिन्होंने इसका लाभ लिया वे आज भी संस्था से जुड़े हुए हैं। हमारी योजनाओं के अंतर्गत हम मार्गदर्शन भी करते हैं और हम शामिल भी होते हैं और उसको बढ़ावा भी देते हैं।
#जयंत चौधरी
# NIESBUD

