राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और CM योगी उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
उन्नाव (उत्तर प्रदेश), 13 जुलाई - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "...जब राजनाथ सिंह ने मुझसे इस निर्माण की मांग की तो आज मैं ये तीन मंजिले का फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड का मैंने DPR बनाने का आदेश दे दिया है और इसी साल दिसंबर खत्म होने के पहले मैं राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ के साथ इसका भूमि पूजन करने की कोशिश करूंगा। ये मैं आपको विश्वास देता हूं।
#राजनाथ सिंह
# नितिन गडकरी
# CM योगी

