सियोल, दक्षिण कोरिया : भारत विकसित भारत बनकर रहेगा :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
सियोल, 20 मई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "अर्थशास्त्री हमारे विकास के मॉडल को कल्याणकारी राजनीति का एक नया मॉडल कह रहे हैं जिससे लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है... 12 वर्ष पहले शायद ही किसी ने कल्पना की थी कि आने वाला दशक भारत के लिए परिवर्तनकारी दशक होगा... लेकिन 12 वर्षों में जो परिवर्तन हुआ है उससे देश की जनता को यह पक्का विश्वास हो गया है कि भारत विकसित भारत बनकर रहेगा और दुनिया की कोई ताकत भारत को नहीं रोक सकती।"
सियोल, दक्षिण कोरिया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "बार-बार किसी नेता, किसी राजनीतिक पार्टी का चुनाव जीतना यह केवल एक राजनीतिक जीत नहीं है, लोगों का विश्वास किस हद तक उस नेता के प्रति है इसका यह स्पष्ट संकेत है और इस दृष्टि से हमारे प्रधानमंत्री मोदी ऐसे नेता बन गए हैं जो लंबे समय तक राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं।"

