केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परावूर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित
परावूर, एर्नाकुलम (केरलम), 1 अप्रैल - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परावूर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केरलम के मेहनतकश और ईमानदार लोगों के साथ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा दोनों ने दशकों से छल किया है। दोनों का झंडा और चुनाव चिह्न अलग जरूर हैं, लेकिन उनका चाल-चरित्र एक जैसा है। सोच भी उनकी एक जैसी है। दोनों ने समाज को बांटने का काम किया है। दोनों ने केरलम की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है। दोनों ने ही अपने वादे पूरे नहीं किए। दोनों ने ही जनता का भरोसा तोड़ा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। केरलम की जनता एलडीएफ या यूडीएफ को चुनने के लिए वोट नहीं करती बल्कि वह तो इन दोनों में से एक को सत्ता से बेदखल करने के लिए वोट करती है। लेकिन बदकिस्मती से दूसरा अपने आप सत्ता में आ जाता है।

