PM मोदी ने कोलकाता तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में किया योग
नई दिल्ली, 21 जून - 12वें विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आम लोगों के साथ योग किया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन गया है, जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को एक साथ लाता है।
कोलकाता में योग कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आस पास के लोगों को समझाते हुए भी नजर आए। उन्होंने अपने साथ योग कर रहे लोगों को कहा कि योग करने से आदमी 70 वर्ष की उम्र में 50 वर्ष का दिखता है।
योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कोलकाता में मौजूद रहे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में वायु सेना प्रमुख के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ योग किया।



