विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने निभाया अपना वादा, होनहार छात्रों को किया सम्मानित
नई दिल्ली, 14 जून - मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों के होनहार बच्चों की मदद के लिए एक नई शैक्षिक पहल शुरू की है। जिसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सिनेमा जगत से परे भी अपने परोपकारी कार्यों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने एक नई शैक्षिक पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों को सहयोग देना और उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद करना है।
विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ तेलंगाना के अचमपेट मंडल के थुम्मनपेट गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान विजय सिंपल लुक में नजर आए। वहीं रश्मिका ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं।

