पीएम मोदी ने मैक्रों से की मुलाकात, थोड़ी देर में करेंगे भारत इनोवेट्स का उद्घाटन
पेरिस, 14 जून - फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मैक्रों ने गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेता जल्द ही भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप, निवेशक, उद्योग जगत और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जल्द ही भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप, वेंचर कैपिटल फंड, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नवाचार विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।
फ्रांस के नीस शहर में आयोजित भारत इनोवेट्स कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और फ्रांस के संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को इस वर्ष विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया गया है।
गोयल ने याद दिलाया कि फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की थी, जबकि फरवरी 2026 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि अब दोनों नेता नीस में फिर एक साथ आए हैं और एक समावेशी तथा नवाचार आधारित दुनिया के साझा विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। गोयल ने कहा कि 2026 को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे इस पहल को विशेष महत्व मिला है।

