US: बंद किए गए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय कई भवन और गलियारे
वाशिंगटन, डी.सी, 11 जून - अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में गुरुवार को कई इमारतों और गलियारों को बंद कर दिया गया। यह कदम तब उठाया गया, जब भवन की निगरानी प्रणालियों ने वायु गुणवत्ता की समस्या का पता लगाया।
पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि इमारत की निगरानी करने वाली प्रणालियों ने हवा की गुणवत्ता से जुड़ी एक समस्या का पता लगाया है। इसके बाद अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि समस्या क्या है और कितनी गंभीर है।
पार्नेल ने बयान में कहा, पेंटागन में इमारत और वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रणालियां लगी हुई हैं। इन प्रणालियों ने हवा की गुणवत्ता से जुड़ी एक समस्या का पता लगाया है। इसकी गंभीरता का पता चलने तक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

