पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर पहुंचे, नीस में G7 देशों के सम्मलेन समेत कई अहम बैठकें
पेरिस, 13 जून - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 13 से 14 जून तक नीस और इसके बाद 16 से 18 जून तक एवियन और पेरिस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। नीस में 14 जून को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता यहां 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का मिलकर शुभारंभ भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड शामिल होंगे।
#पीएम मोदी
# फ्रांस

