ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है - पीएम मोदी 

नीदरलैंड्स, 16 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले कोविड आया, फिर युद्ध होने शुरू हो गए और अब आज का एनर्जी क्राइसिस(ऊर्जा संकट) है। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है। अगर ये स्थितियां तेजी से नहीं बदली गई तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी। ऐसी वैश्विक परिस्थितियों में आज दुनिया रेजिलिएंट सप्लाई चेन की बात कर रही है, तब भारत और नीदरलैंड्स मिलकर एक भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन बनाने में जुटे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में जो सोलर पार्क बन रहे हैं वे विश्व में सबसे बड़े पार्क में से एक हैं। सबसे ऊंची और सबसे लंबी टनल हो, सबसे ऊंचे और सबसे लंबे पुल हो, सबसे लंबे एक्सप्रेसवे हो, सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क हो, सबसे बड़े सिविल एविएशन नेटवर्क हो, सबसे बड़े इलेक्ट्रिफाइड रेल नेटवर्क हो इनमें से अनेक आज भारत में बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत में हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन होते हैं यानी पूरी दुनिया में हो रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन में आधे से ज्यादा सिर्फ भारत में हो रहे हैं। 12 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, आज ये संख्या बढ़कर 2 लाख से भी ज्यादा हो गई है।"

 
#ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है - पीएम मोदी