आज 300 से अधिक डच कंपनियां इंडिया स्टोरी का हिस्सा हैं - पीएम मोदी 

द हेग (नीदरलैंड), 16 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख डच कंपनियों के CEO के साथ गोलमेज बैठक के समापन भाषण में कहा कि आज 300 से अधिक डच कंपनियां इंडिया स्टोरी का हिस्सा है। आपके विज़न और भारत पर आपके विश्वास के कारण ही नीदरलैंड यूरोप से भारत का सबसे बड़ा निवेशक और दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना है। आपकी कंपनियां भारत में सिर्फ जाने-माने ब्रांड ही नहीं बल्कि भारत-नीदरलैंड मित्रता की ब्रांड एम्बेसडर भी है। 
आर्थिक संबंधों पर CEO राउंड टेबल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के तौर पर मेरे 12 साल पूरे हो गए हैं। इन 12 सालों में, लगातार सुधारों के ज़रिए हमने अपने आर्थिक DNA को बदल दिया है। 
आर्थिक संबंधों पर CEO राउंड टेबल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच मज़बूत होती रणनीतिक साझेदारी हमारे व्यापारिक संबंधों को नई गति दे रही है। अब इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ना आपके हाथों में है... नीदरलैंड में एक कहावत है, 'जहाज़ बंदरगाह में सुरक्षित रहते हैं, लेकिन जहाज़ बंदरगाह में रहने के लिए नहीं बने होते।' नीदरलैंड के कारोबारी समुदाय से बेहतर यह बात और कौन समझ सकता है?... मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि भारत में आपकी खोज सफल और फलदायी होगी। अब आपको पूरी हिम्मत के साथ भारत में कदम बढ़ाना होगा।

 
#आज 300 से अधिक डच कंपनियां इंडिया स्टोरी का हिस्सा हैं - पीएम मोदी