विपक्ष की आलोचना के बीच देश के उद्योगपतियों ने किया पीएम मोदी का समर्थन
नई दिल्ली, 11 मई - पश्चिम एशिया संघर्ष से उपजी वैश्विक अनिश्चितता के बीच, शीर्ष उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचत और आर्थिक आत्मनिर्भरता के आह्वान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ये उपाय भारत के लचीलेपन और विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा के लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सिकंदराबाद में एक जनसभा में लोगों से ईंधन बचाने, घर से काम करने, गैर-जरूरी खरीदारी सीमित करने और विदेश यात्राओं से बचने का आग्रह किया था। पीएम मोदी के इस आग्रह पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने तीखा करते हुए इसे "नाकामी के सबूत" बताया।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके हुए लिखा 'मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब कॉम्प्रोमाइज पीएम के बस की बात नहीं।

