मनीष मल्होत्रा के एक फोन ने बदल दी कियारा आडवाणी की किस्मत

बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेसेस में एक नाम कियारा आडवाणी का भी है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कियारा ने काफी स्ट्रगल किया था क्योंकि उनकी पहली फिल्म 'फगली' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। राज शमानी के पॉडकास्ट में कियारा ने अपने करियर से जुड़ी कुछ बातें शेयर की। 

पाॅडकास्ट में कियारा ने बताया कि उनके करियर का सबसे बुरा दौर उनका गुरु रहा है। आज भी लोग 'एमएस धोनी' या 'कबीर सिंह' को उनकी पहली फिल्म मानते हैं क्योंकि वे सुपरहिट थीं लेकिन उनका असली सफर 'फगली' से शुरू हुआ था। कियारा कहती है 'फगली' के फ्लॉप होने के बाद उनके पास ऑफर आने बंद हो गए थे। क्रिटिक्स की तरफ से तो उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई लेकिन बॉलीवुड में मायने रखता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। कियारा को फिर से लाइनों में लगकर ऑडिशन देने पड़े। महीनों काम के लिए इंतजार करना पड़ा।

सुपरहिट फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में काम करने के बाद भी कियारा का स्ट्रगल चलता रहा। साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' के बाद उनके करियर की गाड़ी आगे बढ़ी। फिल्म 'मशीन' का एक किस्सा शेयर करते हुए कियारा ने कहा कि इसी फिल्म के गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' ने उनकी किस्मत बदल दी थी। फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कियारा को उस गाने में  देखा। जिसके बाद मनीष ने करण जौहर से कियारा के बारे में बात की और एक्ट्रेस को 'लस्ट स्टोरीज' में काम करने का मौका मिला। जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रही। 

बता दें कि मां बनने के बाद कियारा वापिस काम पर लौट आई हैं और जल्द ही फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups में दिखाई देंगी। 

#Kiara Advani
# Sidharth Malhotra
# Manish Malhotra
# Karan Johar
# Bollywood