'पैसे देकर खुद को 'नंबर 1' कहलवा रही' अमीषा पटेल ने खोली बॉलीवुड के PR की पोल

मुंबई, 9 मई- बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने उन एक्ट्रेसेस पर सवाल उठाया जो बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी हिट दिए बिना ही खुद को 'टॉप स्टार' बताती हैं। अमीषा एक्ट्रेस ने अपने X अकाउंट पर कई तीखे पोस्ट शेयर किए। इनमें से एक पोस्ट में उन्होंने उन एक्ट्रेसेस का ज़िक्र किया, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सफलता न मिलने के बावजूद, अपनी PR टीम को पैसे देकर खुद को नंबर वन और सुपरस्टार के तौर पर पेश करवाती हैं।

वह लिखती हैं, "ज़्यादातर ऐसी एक्ट्रेसेस, जिन्होंने अपने पूरे करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं दी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की हो, वे अपनी PR टीम को पैसे देकर खुद को 'नंबर 1' और 'नंबर 2' कहलवा रही हैं? सच में? आज 2026 है, 2000 नहीं, आज के ज़माने में 100 करोड़ की कमाई कोई बड़ी बात नहीं है।"

एक अन्य पोस्ट में लिखा, "खुद को 'सुपरस्टार' तभी कहो, जब तुमने कोई ऐसा काम किया हो जो इतिहास रच दे और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दे। तब तक, खुद को सुपरस्टार कहलवाने के लिए PR वाले खेल खेलना बंद करो। माफ़ करना, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है।" अमीषा पटेल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

#Ameesha Patel
# Bollywood