E.D ने संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ , 9 मई चंडीगढ़, 9 मई (संदीप कुमार महना)- ED ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। अरोड़ा को चंडीगढ़ में उनके घर पर रेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से खबर मिली है कि ED की टीम सुबह से ही अरोड़ा के घर पर रेड कर रही थी, जिसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की।

एक महीने पहले भी ED की टीम ने उनके घर पर रेड की थी। ED की रेड के बाद राजनीतिक गलियारों में उनकी गिरफ्तारी की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर अभी तक ED या पंजाब सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम सुबह ही घर पर पहुंची और डॉक्यूमेंट्स और दूसरे रिकॉर्ड की जांच की। इस कार्रवाई को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है।

E.D ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक संजीव अरोड़ा पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसते हुए बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला नेटवर्क, अवैध सट्टेबाजी और विदेश से काले धन की राउंड ट्रिपिंग से जुड़े मामलों में की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई है. इससे पहले पिछले महीने भी ED ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत अरोड़ा के ठिकानों पर जांच की थी, जिसमें विदेशी लेनदेन में गड़बड़ियों के संकेत मिले थे. अब उसी जांच को आगे बढ़ाते हुए मनी लॉन्ड्रिंग एंगल खंगाला जा रहा है.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब 100 करोड़ रुपये की कथित फर्जी खरीद और दुबई-इंडिया कैश ट्रिपिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। यह मामला कथित तौर पर फर्जी बिलिंग, शेल कंपनियों और विदेशी ट्रांजैक्शन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दुबई के जरिए कथित कैश ट्रिपिंग की भी जांच की जा रही है।

#E.D ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया